Skip to main content

Featured

आज का हिन्दी राशिफल

 मंगलवार, जुलाई 11, 2023 आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी ख़ूबसूरत क्यों न हो। बच्चे घर में उत्साह और ख़ुशीयों की सौगात लाते हैं। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। वरिष्ठ सहकर्मी और रिश्तेदार मदद का हाथ बढाएंगे। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। मुमकिन है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए। शुभ अंक :- 5 शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी उपाय :- लोहे के बर्तन से पानी पीना प्रेम सम्बन्धों को अच्छा रखेगा। हैं परेशान? करें पंडित जी से सिर्फ ₹1 में बात , पायें तुरंत समाधान

तो ये होते है खरबूजे खाने के अनेक फायदे, जानिए

तो ये होते है खरबूजे खाने के अनेक फायदे, जानिए
सेहत के लिए खरबूजा खाना बहुत फायदेमंद होता है। खरबूजे में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, लोहा, कैलोरी और विटामिन ए, बी भरपूर पाया जाता है। खरबूजे में आर्गेनिक पिग्मेंट केरोटेन्वाइड पाया जाता है जो कैंसर की बीमारी मे फायदेमंद है। आज जानते है खरबूजे से होने वाले फायदों के बारे -

खरबूजे मे विटामिन ए और बीटा कैरोटिन से भरपूर होता है। जो आंखों के लिए मददगार हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने मे खरबूजे का सेवन करे। खरबूजा मोतियाबिंद के इलाज में भी लाभकारी होता है। खरबूजा शरीर में पानी की कमी को दूर करता है साथ ही इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स आपको ऊर्जावान बनाता हैं।

खरबूजे के गूदे को चेहरे पर लगाने से धूप से झुलसी हुई त्वचा ठीक होती है और त्वचा में नमी के साथ ताजगी रहती है।खरबूजा बढ़ती उम्र को रोकने के साथ तनाव को दूर करता है। खरबूजा त्वचा को जवां बनाए रखता।

खरबूजा रक्त की सांद्रता कम करता है। जिसके कारण दिल में खून की गति तेज रहती है और दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है। इसी के बाद खरबूज में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। यह डायबिटीज को नियंत्रित रखने में सहयोग करता है।

खरबूजा में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसलिए कब्ज को रोगियों के लिए खरबूजा खाना फायदेमंद है। खरबूजा में मौजूद डाइटिरी फाइबर्स पाचन संबंधी समस्याओं दूर करता हैं।

Comments